कानपुर, सितम्बर 28 -- Kanpur News: कानपुर। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर आऱटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव के निर्देशन में सोमवार से ऑपरेशन कवच (2.0) का विशेष अभियान शुरू किया गया। प्रवर्तन अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि यह अभियान बुधवार तक चलेगा। सोमवार को प्रवर्तन की टीमों ने अलग-अलग प्वाइंटों पर 27 टूरिस्ट बसों को चेक किया। इसमें 15 बसें परमिट शर्तों का उल्लंघन कर चलते हुए पकड़ी गईं। इनका चालान काटा गया। सचेंडी, नौबस्ता, पनकी स्थानों पर लंबी दूरी की स्लीपर टूरिस्ट बसों को चेक किया गया। इसमें फिटनेस, सुरक्षा मानक, परमिट, फायर सिस्टम, आकस्मिक खिड़की, बस की बॉडी आदि को मानक के अनुरूप देखा गया। कई बसों में माल भी लदा मिला। इस कारण 15 बसों के चालान किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...