कानपुर, जुलाई 8 -- Kanpur News: प्राथमिक विद्यालय परमट प्रथम में 13 मई को शुरू हुआ विवाद अब चरम पर है। नया विवाद निलंबित प्रधानाध्यापक नवीन त्रिपाठी के सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने से शुरू हो गया है। विधायक का कहना है कि सपा प्रमुख के जन्मदिन पर केक काटने से कोई आफत तो नहीं आ गई। वहीं, सांसद का कहना है कि शासन ने संज्ञान लिया होगा। मेरा इससे कोई लेना देना नहीं है। 1932 के इस स्कूल को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब सपा विधायक ने यहां जीर्णोद्धार व निर्माण के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से अनुमति मांगी। विधायक निधि से हो रहे इस कार्य की अनुमति विभाग से मिल गई। 15 मई से पहले जब यहां ठेकेदार शिलापट लगाने की तैयारी कर रहा था तब ही भाजपा नेता सुरेश अवस्थी यहां पहुंचे और कार्य कर रहे मजदूरों को भगा दिया। यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव ...