Kanpur News: पनकी में सिग्नल फेल, शताब्दी समेत 9 ट्रेनें फंसीं
कानपुर, अगस्त 17 -- Kanpur News: कानपुर। पनकी के पास सोमवार रात रेलवे का सिग्नल सिस्टम फेल होने से करीब एक घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। रात 8:20 बजे सिग्नल में तकनीकी खराबी आने के बाद ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। इस दौरान शताब्दी एक्सप्रेस समेत करीब 9 ट्रेनें प्रभावित हुईं। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सिग्नल फेल होने की सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और खराबी दूर करने में जुट गई। करीब 55 मिनट की मशक्कत के बाद रात 9:15 बजे सिग्नल व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.