कानपुर, जुलाई 7 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। पनकी के सरायमीता में सवारी का इंतजार कर रही शिक्षिका से चेन लूटकर बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।बर्रा दो निवासी अनुपमा शर्मा पनकी के सरायमीता स्थित जेकेडी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका हैं। मंगलवार को वह स्कूल से छुट्टी के बाद घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी, तभी तेजी से आए बाइक सवार युवकों ने झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग निकले। जिसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: दिनदहाड़े शिक्षिका से दो उचक्कों ने छीनी 8.5 ग्राम की चेन वहीं पीड़ित शिक्षिका ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...