Kanpur News: पनकी में शराब की दुकान में लगी आग
कानपुर, अक्टूबर 19 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। पनकी के रतनपुर में सोमवार सुबह अंग्रेजी शराब की कंपोजिट दुकान में आग लग गई। दुकान में रखी शराब की बोतलें और अन्य सामान जल गया। मकान में लोगों के फंसे होने की आशंका पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। पनकी और फजलगंज फायर स्टेशन की टीमों ने तीन दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। गोविंद नगर निवासी संजय सेठी की अंग्रेजी शराब की कंपोजिट दुकान पनकी के रतनपुर में केसा चौराहे के पास है। रोज की तरह रविवार रात करीब 11 बजे दुकान के कर्मचारी काम खत्म कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह दुकान में आग लगने की जानकारी हुई। इसके बाद दुकान मालिक मौके पर पहुंचे। तब तक दमकलकर्मी आग पर काबू पा चुके थे। सीएफओ दीपक शर्मा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.