Kanpur News: पनकी में लोहे का गेट गिरने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत, हंगामा
कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कल्याणपुर। पनकी में एक अपार्टमेंट में ड्यूटी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड पर लोहे का भारी गेट गिरने से मौत हो गई। शुक्रवार देर रात गेट बंद करने के दौरान हुए हादसे में गार्ड उसके नीचे दब गया। घटना अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिजनों ने मैनेजमेंट पर गेट की मरम्मत न कराए जाने का आरोप लगाया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद परिजन मुआवजे को लेकर डूडा कॉलोनी के बाहर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद मुआवजे की मांग पूरी होने के बाद हंगामा शांत हुआ। शिवनगर डूडा कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय विक्रम सिंह पनकी स्थित एक अपार्टमेंट में करीब तीन महीने से सिक्योरिटी गार्ड थे। शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे विक्रम ने एक कर सवार के लिए गेट खोला। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.