Kanpur News: पनकी में नगर विकास मंत्री का स्वागत किया
कानपुर, जुलाई 23 -- Kanpur News: कानपुर। यूपी श्रमिक बस्ती महासंघ के अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र दीक्षित की अगुवाई में समर्थकों के साथ पनकी पड़ाव पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा का स्वागत किया गया। कहा कि पिछले दिनों प्रदेश के समस्त निकायों में संपत्तिकर पर ओटीएस के जरिए छूट देकर लाखों लोगों को राहत दी। एके शर्मा का लखनऊ से झांसी जाते वक़्त पनकी पड़ाव पर उनका स्वागत किया गया। डॉ. शैलेंद्र दीक्षित ने माला पहनाने के साथ ही अंग वस्त्र भेंट किया। यहां विधायक महेश त्रिवेदी, नीलिमा कटियार, आलोक पांडे, मोनू मिश्र, कुक्कू चंदेल, संतोष पांडेय, हरगोविंद दीक्षित, मनोज निगम, हर्षित बाजपेयी, बिन्नू रावत, केके सिंह, जवाहर शर्मा रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.