Kanpur News: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला पति फंदे पर मिला
कानपुर, अक्टूबर 6 -- Kanpur News: बिधनू। शिवगंज गांव में पत्नी से विवाद के बाद घर से नाराज होकर निकले पति का शव दो दिन बाद निर्माणाधीन मंदिर के पिलर के सहारे फंदे से झूलता मिला। शराब पीने से मना करने पर विवाद हुआ था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्यों का संकलन कर शव पोस्टमार्टम भिजवाया। शिवगंज निवासी किसान सुरजन लाल कुशवाहा का 40 वर्षीय बेटा दिलीप ट्रक चालक था। करीब पांच माह पहले उसने ट्रक चलाना छोड़ दिया था। इसके बाद से दिलीप एक हैंडलूम की दुकान पर नौकरी करने लगा था। परिवार में पत्नी प्रियंका, बेटे सुमित व कृष्णा और बेटी शुभी हैं। परिजनों के मुताबिक, दिलीप शराब का लती था। इसी बात को लेकर अक्सर उसका पत्नी से विवाद होता था। रविवार सुबह भी शराब को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। गुस्साया दिलीप घर पर मोबाइल छोड़कर बिना बताए निकल गया। घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.