कानपुर, सितम्बर 7 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। रूरा कस्बे के आंबेडकर नगर मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने सोमवार को पत्नी से झगड़ने के बाद गुस्से में अपने मकान की छत से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। डायल 112 पर दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको गंभीर हालत में सीएचसी रूरा भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।अंबेडकर नगर रूरा के रहने वाले राजू पुत्र रामगोपाल का किसी बात को लेकर एक सप्ताह से विवाद चल रहा है। सोमवार को 11 बजे पत्नी से झगड़ने के बाद उसने गुस्से में अपने घर की छत पर जाने के बाद नीचे छलांग लगा दी। इससे राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पत्नी ने घटना की सूचना डायल-112 पर दी। इसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने लहूलुहान राजू को गंभीर हालत में सीएचस...