Kanpur News: पत्नी को पीटा, तेजाब डालने की धमकी
कानपुर, जुलाई 24 -- Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ में एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि घरेलू विवाद में आरोपित ने उनसे मारपीट की। साथ ही तेजाब डाल देने की धमकी भी दी। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपित पति पर मुकदमा दर्ज कराया है। जाजमऊ के मोती नगर निवासी हुमा के अनुसार उनका पति जुगुनू रोजाना किसी न किसी बात को लेकर उनसे विवाद करता है। साथ ही गाली गलौज कर मारपीट करता है। पीड़िता ने बताया कि इससे तंग आकर वे मायके चली गईं। लेकिन इसके बाद भी आरोपित उन्हें फोन कर गाली गलौज करता है और तेजाब डालने की धमकी देता है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: महिला व बेटी से मारपीट का आरोप, मोबाइल तोड़ने और धमकी देने की शिकायत जिससे तंग आकर उन्होंने जाजमऊ थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.