Kanpur News: पत्नी की हत्या में आरोपित पति की जमानत खारिज
कानपुर, जुलाई 28 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान गांव में साढ़े चार माह पहले पत्नी की हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध आरोपित के वकील ने जिला जज की कोर्ट में उसकी जमानत अर्जी दाखिल की। मामले में अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने उसकी जमानत अर्जी को खारिज कर दी। डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान गांव के रहने वाले रजत कश्यप पुत्र मेवालाल की पत्नी मिथलेश की 19 मार्च 2026 को मारपीट के दौरान मौत हो गई थी। मामले में मृतका के भाई रूरा थाना क्षेत्र के भारापुरवा गांव के रहने वाले रवी कश्यप ने अपने बहनोई रजत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसका चालान कोर्ट भेजा था। माती जेल में निरुद्ध रजत के अधिवक्ता ने मंगलवार को जिला जज की अदालत में उसकी जमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.