Kanpur News: पत्नी की हत्या करने वाला हत्यारोपित पति गिरफ्तार
कानपुर, नवम्बर 10 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण, संवाददाता। चकेरी के संजीव नगर में दीपावली के दिन पानी देने के विवाद में पति द्वारा पत्नी की सिर पर पटरा मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। वहीं सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो मायके पक्ष ने हत्यारोपित पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को शांत कराने के साथ आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। अहिरवां के संजीव नगर कच्ची बस्ती निवासी करन पासवान ने रविवार को 30 वर्षीय पत्नी रीता देवी की पानी देने के विवाद में सिर में पटरा मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। इसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी। तभी मायके पक्ष के लोगों ने घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.