Kanpur News: पति सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा
कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा,संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र के उमरन गांव के मजरा शिवनाथपुरवा की रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालात में फांसी लगने से हुई मौत के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने घटना की छानबीन व फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी शुरू की है। शिवनाथपुरवा के विकास यादव की शादी दो साल पहले बाम्हनपुर थाना कुरारा हमीरपुर की रहने वाली बीस वर्षीय मुस्कान के साथ हुई थी। 22 अकटूबर की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में मुस्कान की घर के अंदर फांसी लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद उसके ससुरालीजन मौके से फरार हो गए थे। सूचना पर गांव पहुंचे मायक वालों को उसका शव बेड पर पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.