कानपुर, सितम्बर 11 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने व मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके साथ ही उसके पति ने चार सितंबर को दूसरी शादी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।

शादी और उत्पीड़न के आरोप भोगनीपुर की रहने वाले राजा खान की पुत्री इरम फातिमा का निकाह एक जून 2020 को नूरगंज पुखरायां के रहने वाले शाहरुख अली पुत्र शाकिर अली के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के कछ दिन बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शौहर शाहरुख अली के अलावा सास आशमा बेगम, जेठानी राना उर्फ फरहीना बेगम, जेठ शारिक अली, देवर सलमान अली और अदनान अली, शाहनूर अली व ससुर शाकिर अली उसको प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर 19 ...