Kanpur News: पति पर जेवर चोरी कर गोल्ड लेने का आरोप, मुकदमा
कानपुर, सितम्बर 14 -- Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ में एक महिला ने आरोप लगाया है कि शराबी पति ने जेवरात चोरी कर गोल्ड लोन ले लिया। पति की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने जाजमऊ थाने में मामला दर्ज कराया है। जाजमऊ की आदर्श नगर निवासी प्रियंका अवस्थी ने बताया कि वह पति विपुल नशे का लती है। करीब एक माह पहले विपुल ने मारपीट कर उनके दो सोने के कड़े ले लिए थे, जो अब तक वापस नहीं किए। नौ मई की सुबह करीब सात बजे उन्होंने लाकर खोला तो उसमें रखे सोने-चांदी के सभी जेवर गायब मिले। इस पर उन्होंने विपुल से जानकारी तो उसने बताया कि उसने गहने चोरी कर गोल्ड लोन ले लिया है। इससे तंग आकर पीड़िता ने जाजमऊ थाने में शिकायत की है। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.