कानपुर, अगस्त 17 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। खाते में साइबर ठगी की रकम आयी तो पत्नी, पति को ठग बताकर कार्रवाई की मांग करने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंच गई। शिकायत सुनने के दौरान जांच करायी गई तो पति-पत्नी के बीच एक साल में 900 ट्रांजेक्शन मिल गए। जिसके बाद पुलिस ने उल्टा महिला से ही पूछताछ शुरू कर दी। युवती का दावा है कि उसकी शादी मेट्रीमोनियल साइट के जरिये आर्यसमाज से हुई थी। अब वह मायके में रह रही है। युवती का आरोप है कि समाज के बीच विवाह करने और साथ रहने के दबाव पर अब वह धमकाता है। युवती ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। बेकनगंज के रूपम टाकीज निवासी युवती सोमवार को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल से शिकायत करने पहुंची। कहा कि जनवरी 2024 में एक मैट्रीमोनियल साइट से उसकी पहचान लखनऊ आलमबाग निवासी युवक से हुई थी। जून 2024 में दोनों न...