कानपुर, जुलाई 10 -- Kanpur News: कानपुर। सीजेएम प्रदीप कुमार शुक्ला ने बिधनू थाना प्रभारी को पति की हत्या में पत्नी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। बिधनू के ग्राम खेरसा निवासी प्रेमचंद्र ने अपनी बहू सलोनी, उसकी मां श्यामा देवी, पिता राम आसरे व भाई अभिषेक के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि प्रेमचंद्र के बेटे समर सिंह की शादी बिधनू के ग्राम कठुइर्द निवासी सलोनी से 16 फरवरी 2022 को हुई थी। अलग रहने की जिद पर समर घर से पांच लाख रुपये, जेवर व घरेलू सामान ले गया था। 15 जनवरी 2026 को सलोनी मायके चली गई और 22 जनवरी को सलोनी ने समर से झगड़ा किया और सीढ़ियों से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: पत्नी की हत्या में पति समेत आठ पर होगा हत्या का केस कोर्ट ने सुनवाई के बाद मुकदमा दर्ज करने के ...