Kanpur News: पति की शराब की लत से परेशान होकर की आत्महत्या
कानपुर, जुलाई 6 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। गोविंद नगर में पति की शराब की लत से परेशान होकर महिला ने रेलवे ट्रैक पर गर्दन रखकर आत्महत्या कर ली। महिला दो दिन पहले घर से निकली थी। जिसके बाद से परिजन महिला की तलाश कर रहे थे। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने फोटो देखकर महिला के शव की पहचान की। घटना की जानकारी के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मूलरूप से उरई के राजेंद्र नगर निवासी अंकित श्रीवास्तव दादा नगर स्थित एक फैक्ट्री में अकाउंटेंट हैं। उनके परिवार में 33 वर्षीय पत्नी सोनम और दो बेटियां रिद्धि व सिद्धि हैं। सोमवार को कन्नौज से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सोनम के मायके वालों ने कहा कि दामाद नशे का लती था। जिस कारण अक्सर घर में विवाद होता था। दो साल पहले शराब पीने के कारण अंकित की तबीयत खराब हो गई थी। उस वक्त सोनम ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.