Kanpur News: पड़ताल: फेसलेस सिस्टम में भी उपभोक्ताओं की मुंह दिखाई
कानपुर, जुलाई 16 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। केस्को में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और उपभोक्ताओं को इंजीनियरों व बाबुओं के चक्कर से मुक्त कराने के लिए लागू किया गया फेसलेस सिस्टम धीरे-धीरे बेअसर होता नजर आ रहा है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने मंगलवार को पड़ताल की, जिसमें सामने आया कि बिजली बिल संशोधन और नए कनेक्शन जैसे कामों के लिए उपभोक्ताओं को हेल्पडेस्क के बजाय सीधे बिजलीघरों और बिलिंग कार्यालयों में बुलाया जा रहा है। इससे न सिर्फ फेसलेस व्यवस्था की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि बिजलीघरों में दलालों की सक्रियता भी फिर बढ़ती दिखाई दे रही है। केस्को ने शहर में आठ हेल्पडेस्क बनाई थीं, जहां शिकायत दर्ज होने के बाद उपभोक्ता को केवल रेफरेंस नंबर के आधार पर समाधान देने का दावा किया गया था। व्यवस्था का उद्देश्य था कि उपभोक्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.