Kanpur News: पठन-पाठन एवं एमडीएम व्यवस्था का डीएम ने लिया जायजा
कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष कैंपों के निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्राथमिक विद्यालय रनियां प्रथम एवं प्राथमिक विद्यालय खानचंद्रपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में संचालित पठन-पाठन, मिड-डे मील सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। डीएम कपिल सिंह ने बच्चों से संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई एवं शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी की। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित रूप से विद्यालय आने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सुनिश्चित करें। शिक्षण कार्य को प्रभावी एवं रुचिकर बनाने के साथ ही प्रत्येक बच्चे की शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.