Kanpur News: पं. लक्ष्मीकांत, डॉ. प्रेम कुमारी व कांति सम्मानित
कानपुर, अगस्त 3 -- Kanpur News: कानपुर। साहित्यकार राम भजन त्रिपाठी 'सारंग' की स्मृति में सारस्वत सम्मान एवं काव्य समारोह का सोमवार को आयोजन किया गया। 'दीपांजलि' संस्था ने अशोक नगर में साहित्यकार पं. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी को सारंग स्मृति सम्मान व डॉक्टर प्रेम कुमारी मिश्रा 'रश्मि', कांति त्रिपाठी को स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर सुरेश अवस्थी ने सारंग जी से जुड़े कई प्रसंगों को सुना कर उन्हें एक ख्याति प्राप्त साहित्य का पुरोधा बताया। शिक्षाविद उमेश शुक्ला ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में राकेंद्र मोहन तिवारी, दुर्गा बाजपेई, मुरली परिहार, दिलीप दुबे, इरशाद कानपुरी, पूर्णिमा त्रिपाठी, उमा शाक्य, मनीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉक्टर जहान सिंह व संचालन सुरेश साहनी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.