Kanpur News: पंपिंग सेट चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा
कानपुर, जुलाई 23 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद कस्बे के निराला नगर वार्ड में खेतों पर रखें पंपिंग सेट चोरी कर ले जाते समय ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। मारपीट के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया।रसूलाबाद कस्बे के निराला नगर वार्ड निवासी अवनीश पाल के खेत पर सिंचाई के लिए पंपिंग सेट रखा है। बुधवार रात इंजन को चोरी कर बैरगरा गांव निवासी योगेश कुमार व अन्य ले जा रहे थे। जानकारी पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया जबकि अन्य लोग भाग निकले। ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस के पास ले गए। पुलिस ने इंजन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर शिवनारायण सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित का चालान किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.