Kanpur News: पंचायत सचिवालय बना शो-पीस, जानकारी के लिए भटक रहे ग्रामीण
कानपुर, सितम्बर 26 -- Kanpur News: रूरा। सरकार की मंशा थी कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के पास ही सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ मिले, लेकिन धरातल पर तस्वीर इसके ठीक उलट है। विकास खंड डेरापुर की ग्राम पंचायत महाराजपुर में बना पंचायत सचिवालय इन दिनों लगातार तालाबंदी का शिकार है। सचिवालय में ताला लटका रहने के कारण ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिवालय नियमित रूप से नहीं खुलता है। इसके चलते गांव में विकास कार्यों से जुड़ी कोई बैठक आयोजित नहीं हो पाती और न ही ग्रामीणों को शासन द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी मिल पाती है। स्थिति यह है कि छोटे-छोटे कामों, जैसे जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने या परिवार रजिस्टर की नकल निकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.