Kanpur News: न्यू स्टार क्लब ने जीता वॉलीबाल खिताब
कानपुर, सितम्बर 29 -- Kanpur News: कानपुर। आईआईटी के शारीरिक शिक्षा अनुभाग की ओर से मंगलवार को पुरुष आमंत्रण इनडोर वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें न्यू स्टार क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। प्रतियोगिता में रॉयल स्पोर्टिंग, कानपुर विश्वविद्यालय, मिलेनियम क्लब, ग्रीन वैली, उन्नाव, रामा विश्वविद्यालय, एचबीटीयू, ग्रीन पार्क, कंबाइंड रेलवे, एफजीके आर्मापुर और आईआईटी कानपुर समेत 14 टीमों ने हिस्सा लिया। पहले सेमीफाइनल में न्यू स्टार ने मेजबान आईआईटी कानपुर को 25-23, 25-22 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में मिलेनियम क्लब ने ग्रीन वैली को 25-23, 22-25, 25-22 से पराजित किया। फाइनल में न्यू स्टार ने मिलेनियम क्लब को 25-23, 25-20 से हराकर ट्रॉफी जीती। इस मौके पर डॉ. चिन्मय कोले, सर्वेंद्र सचान, रविंद्र सिंह और डॉ. आरएल सचान ने विजेता टीम को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.