Kanpur News: न्यू कानपुर सिटी में सीवर लाइन बिछनी शुरू, खदेड़े किसान
कानपुर, जुलाई 6 -- Kanpur News: कानपुर। न्यू कानपुर सिटी में सोमवार को सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया। निर्माण के दौरान फिर कुछ किसान यहां पहुंचे थे और विरोध जताने की कोशिश की मगर पुलिसफोर्स ने उन्हें खदेड़ दिया। किसानों का कहना था कि यह गलत हो रहा है, उन्हें मुआवजा दिए बिना ही जमीन छीनी जा रही है। केडीए के सहायक अभियंता सीबी पांडेय ने उनसे कहा कि जिन्हें मुआवजा दिए जाने का आदेश था, दे दिया गया है। अब जमीन खरीदी जा रही है। केडीए सचिव ने बताया कि मंगलवार से निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चलेगा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: 3.50 करोड़ से तीन माह पहले बनी सीसामऊ नाले की दीवार ढही
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.