कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर। बार एसोसिएशन और पावन गंगा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बार एसोसिएशन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शाम को जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ पहुंचे और उन्होंने भी रक्तदान में हिस्सा लिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी लल्लन, महामंत्री बिनय कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को संस्था के हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिला जज अनमोल पाल, एडीजे सुभाष सिंह, एडीजे राकेश सिंह, एडीजे रघुवर सिंह, एडीजे सिद्धार्थ शंकर, एडीजे प्रदीप शुक्ला और सीजेएम अरविंद तिवारी ने भी रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि 23 अधिवक्ताओं ने रक्तदान किया है। इस मौके पर उपाध्यक्ष मो. तौहीद, पूर्व महामंत्री अनूप ...