Kanpur News: न्यायालय के आदेश पर दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
कानपुर, सितम्बर 3 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के अहिरन गढ़ेवा की रहने वाली एक महिला ने न्यायालय के आदेश से गांव के रहने वाले दो लोगों पर अपने पति की हत्या कर देने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। रूरा थाना क्षेत्र के अहिरनगढ़ेवा के रहने वाले 48 वर्षीय सुरेन्द्र यादव बीती 7 मई को घर से साइकिल से सरगांव बुजुर्ग गांव गए थे। रात भर वो वापस नहीं लौटे। सुबह उनका शव सरगांव से अहिरन गढ़ेवा मार्ग पर खेतों में पड़ा मिला था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में मृतक की पत्नी नैना देवी ने न्यायालय में गुहार लगाकर गांव के रहने वाले सतेंद्र यादव,गजेंद्र यादव पर अपने पति को शराब पिलाकर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.