Kanpur News: न्यायपालिका व आमजनों के बीच अधिवक्ता अहम कड़ी
कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: कानपुर वरिष्ठ संवाददाता विश्व बैंक स्थित स्मृति पैलेस में कुर्मी परिवार समागम मनाया गया। रविवार को दो सैकड़ा से अधिक अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। समाज में अधिवक्ताओं की भूमिका एवं उपयोगिता विषय पर गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि न्यायपालिका व आमजनों के बीच अधिवक्ता अहम कड़ी हैं।मुख्य अतिथि जिला उपभोक्ता फोरम के जिलाध्यक्ष विनोद कटियार ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अधिवक्ता समाज, न्याय, कानून और नागरिक अधिकारों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कानपुर उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष आशीष सचान ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं और युवाओं के आगे बढ़ाना, हमारा संकल्प है।पूर्व जिला जज कानपुर नगर शैलेन्द्र उत्तम ने कहा कि अधिवक्ता केवल न्यायालय में अपने पक्षकार का प्रतिनिधित्व नहीं करता बल्कि उसे कानूनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.