Kanpur News: न्याय,साहस और जनसेवा की मिसाल थीं लोकमाता:श्यामलाल पाल
कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। अखिल भारतीय पाल महासभा एवं समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में अकबरपुर के हिंदी भवन में आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि समारोह में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने किसान, मजदूर, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों को उठाते हुए दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और अगली सरकार समाजवादी पार्टी की होगी। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में मौजूदा सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि आज प्रदेश का किसान, मजदूर, नौजवान और महिला अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल, उचित मूल्य, बिजली, सिंचाई और खेती की बढ़ती लागत को लेकर परेशान है। किसान को उसकी मेहनत का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.