कानपुर, अगस्त 17 -- Kanpur News: कानपुर देहात। पुलिस लाइन माती स्थित सभागार में रविवार को हुई परिवार जागृति केंद्र की बैठक में समझाने के बाद आठ दंपति पुरानी बातें भूलकर साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थाना प्रभारी सुषमा ने बताया कि इनमें समझौता कराने के बाद उनके मामलों का निस्तारण कराया गया। इस मौके पर प्रोजेक्ट की सदस्य डॉ. पूनम गुप्ता, कंचन मिश्रा व राम प्रकाश मौजूद रहे। जबकि डेरापुर में एक मामले में समझौता कराया गया। वहीं भोगनीपुर, सिकंदरा व शिवली में एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...