कानपुर, अगस्त 16 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। शहर में आवारा पशुओं का बढ़ता आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। नौबस्ता के लालपुर गांव में एक सांड़ ने किसान पर हमला कर कई बार उठाकर पटका। किसान के जमीन पर गिरने से सांड़ कभी पैरों से तो कभी सींगों से उन्हें रौंदता रहा। चीख-पुकार सुन लाठी-डंडा लेकर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें उसके चंगुल से छुड़ाया। परिवारीजन अस्पताल लेकर जा रहे थे, इस दौरान रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। लालपुर गांव निवासी 69 वर्षीय उमाशंकर साहू खेती-किसानी करते थे। बेटे कमलेश के मुताबिक, शनिवार तड़के करीब तीन बजे पिता गांव के पास स्थित बंटाई के खेत देखने जा रहे थे। खेत के दोनों ओर तार लगे होने के कारण रास्ता काफी संकरा है, इस दौरान एक सांड़ ने उन्हें दौड़ाते हुए उठाकर कई बार पटका। उनके अचेत होने पर सांड़ ...