Kanpur News: नौबस्ता में युवक की मौत में 4 लोगों पर हत्या का आरोप
कानपुर, जुलाई 22 -- Kanpur News: कानपुर। नौबस्ता से अधमरे हालत में मिले युवक की रास्ते में मौत के मामले में मृतक के भाई ने चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। भाई का आरोप है कि बड़े भाई से मारपीट करने के बाद ही उसकी मौत हुई है। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। गंगापुर कॉलोनी में रहने वाले मो़ सैफ मंगलवार तड़के इस्लाम नगर में घायल अवस्था मिला था। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजन गंभीर हालत में सैफ को लेकर जैसे ही हैलट के लिए निकले तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। छोटे भाई मो़ आमिर ने बताया कि सैफ सोमवार देर रात मेराज बाबा की बजार जाने की बात कहकर निकला था। आरोप है कि इस बीच मजार के पास स्थित एक मैदान में चार लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.