Kanpur News: नौबस्ता थाने में युवक ने पिया टॉयलेट क्लीनर, आईसीयू में भर्ती
कानपुर, अगस्त 19 -- Kanpur News: नौबस्ता में महिला उत्पीड़न की शिकायत पर पूछताछ के लिए थाने बुलाए गए युवक ने नशे की हालत में थाने के अंदर टॉयलेट क्लीनर पी लिया। इससे महकमे में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिसकर्मी युवक को कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने हैलट रेफर कर दिया। आइसीयू में भर्ती युवक का इलाज चल रहा है।
उत्पीड़न की शिकायत नौबस्ता थाना प्रभारी के मुताबिक एक महिला के ससुर ने सरसौल के महोली गांव निवासी आशीष द्विवेदी के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत की गई थी। आरोप है कि आशीष अलग-अलग नंबरों से फोन कर महिला को परेशान करता था। विरोध पर उसे और परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। इसी शिकायत के संबंध में पुलिस ने आशीष को फोन कर थाने बुलाया था।
नशे में थाने आना आशीष दिन में थाने नहीं आया। मंगलवार रात करीब 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.