Kanpur News: नौबस्ता चौराहे पर डग्गामार कार ने दिव्यांग को रौंदा, मौत
कानपुर, नवम्बर 5 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण, संवाददाता। नौबस्ता चौराहे पर सवारियां बैठाने की जल्दबाजी में डग्गामार इको कार चालक ने एक दिव्यांग को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए राहगीरों ने चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नौबस्ता स्थित कच्ची झोपड़ी में रहने वाले 53 वर्षीय संतोष नागर दिव्यांग थे। परिवार में पत्नी सुनीता, एक बेटी और चार बेटे हैं। बेटे फूल सिंह ने बताया कि बड़े भाई लालजी की तबीयत खराब होने के कारण वह पिछले चार दिनों से नौबस्ता स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार ने किसी तरह पाई-पाई जोड़कर दो दिन पहले उनका ऑपरेशन कराया था। फूल सिंह के मुताबिक, गुरुवार को पिता संतोष ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.