Kanpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से तीन लाख की ठगी
कानपुर, अगस्त 5 -- Kanpur News: कल्याणपुर। पनकी की एक महिला ने नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पनकी के गंगागंज निवासी प्रियंका गुप्ता ने बताया कि आवास विकास निवासी सुशील कुमार पाण्डेय ने उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे तीन लाख रुपये ले लिए। दो साल बीत जाने पर भी आरोपित न तो नौकरी दिला पाया और न ही रकम वापस की। रकम मांगने पर आरोपित टालमटोल करने लगा। जिस पर पीड़िता ने पनकी थाने में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: नौकरी लगवाने के नाम पर 6.22 लाख हड़पे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.