कानपुर, जुलाई 15 -- Kanpur News: मंगलपुर,संवाददाता।झीझक-सिकंदरा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और आम जनमानस की सुरक्षा के लिए बनाया गया नो इंट्री का नियम कागजों तक ही सीमित नजर आ रहा हैं। झींझक-सिकंदरा मार्ग पर 'नो-एंट्री' के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां दिन में डंपर झींझक की तरफ से आकर मंगलपुर तिराहे से रिहायशी इलाके से होकर फर्राटा भर रहे हैं,जबकि मंगलपुर से असबी तक सिंगल लेन की सड़क है,इससे कभी भी हादसा हो सकता है। झींझक-सिकंदरा मार्ग पर सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक भारी वाहनों के लिए 'नो-एंट्री' लागू की गई है। इस नियम के तहत तय समय सीमा के भीतर बड़े वाहनों,खासकर डंपर आदि के निकलने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इसके बावजूद प्रतिबंध को दरकिनार कर झींझक की तरफ से खाली डंपर दिन में नो-एंट्री के समय में मंगलपुर...