कानपुर, अक्टूबर 2 -- Kanpur News: कानपुर। भाजपा विधायक नीलिमा कटियार मकड़ीखेड़ा नई बस्ती, सुखऊपुरवा, जमुना नगर, उजियारीपुरवा बस्तियों में एक-एक, दो-दो फीट तक भरे पानी में घुसकर पहुंचीं। ठेलिया पर राहत सामग्री के पैकेट रख घर-घर बांटे। लेखपाल और तहसील के कर्मचारियों के साथ नीलिमा ने बाढ़ग्रस्त इलाकों में पीड़ितों को एक-एक करके लगभग 211 लोगों को राहत सामग्री बांटी। यहां संदीप पांडे, शुभम दीक्षित, विक्रांत सिंह, डॉ. आरके सिंह, सुरेंद्र मिश्र, आकांक्षा, सविता, श्रीमती ऊषा रानी, शुभम पटेल, गोलू सिंह, रेनू कटियार, बलवंत सिंह रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...