कानपुर, अगस्त 24 -- Kanpur News: शिवली, संवाददाता। मैथा ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जंगली सुअर, सियार नीलगाय का आतंक है। यह जानवर मक्का की फसल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहे है। इससे किसान परेशान हैं। रात दिन रखवाली के बाद भी मक्का की तैयार होती फसल को बचाना किसानों के लिए मुश्किल हो रहा है। ब्लॉक क्षेत्र से सटे सरैंया, इंदिरा नगर, रामपुर, हीरामन शिवली आदि गांव में इस समय जंगली सुअर, सियार और नीलगाय बड़ा नुकसान कर रही है। खास तौर पर सरैया और रामपुर, हीरामन शिवली के किसान इनसे आजिज आ चुके हैं। किसानों का कहना है कि रात दिन की रखवाली करना पड़ रही है। इसके बाद भी मक्का की फसल को बचाना मुश्किल हो रहा है। बारिश की अंधेरी रातों में किसान खेतों में रहकर जागने को मजबूर हो रहे हैं। किसान विजय मिश्र, बलवीर,रमा वर्मा,ओम जी, पंकज वर्मा, हरनाम सिंह, म...