कानपुर, अगस्त 29 -- Kanpur News: डेरापुर। डेरापुर थाना क्षेत्र के दस्तमुपर के रहने वाले एक युवक ने गांव के बाहर खेत में खडे़ नीम के पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गलुआपुर में कुछ लोगों के मारपीट करने से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दस्तमुपर गांव का रहने वाला बीस वर्षीय मिथुन नशे का आदी था। इससे उसका अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार देर रात उसने गुलआपुर व दस्तमपुर के बीच खेत में खड़े नीम के पेड़ में फांसी लगा ली। यह भी पढ़ें- Firozabad News: नीम के पेड़ पर फंदे पर झूला युवक, मौत इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। उसकी मौत से मां विमला देवी बदहवास हो गई। जबकि भाई अमर बाबू व श...