Kanpur News: नीम के पेड में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र कठिउरा गांव के रहने वाले एक युवक ने गुरूवार दोपहर में खेत में खड़े नीम के पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कठिउरा गांव निवासी 40 वर्षीय शिवरतन राजपूत किसानी करता था। नशे का आदी होने के कारण उसका अक्सर विवाद होता रहता था। इसके चलते पांच साल पहले उसकी पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई थी। गुरुवार दोपहर में उसने गांव बाहर खेत में खड़े नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों से जानकारी मिलने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। बेटे की मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.