कानपुर, जुलाई 29 -- Kanpur News: कानपुर। गुरु पूर्णिमा पर विष्णुपुरी स्थित दीप चंद्र पार्क में भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभु श्रीराम का संगीतमय सुंदरकांड पाठ, नीम करोली बाबा का विशेष पूजन एवं महाआरती हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपने गुरु पंडित विकास शुक्ला का वंदन किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी के साथ-साथ नीम करोली बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। संस्थापक पंडित विकास शुक्ला ने कहा कि गुरु जीवन का वह प्रकाश है जो अज्ञान के अंधकार से निकालकर सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: गुरु पूर्णिमा पर हल्द्वानी में गूंजे गुरु महिमा के जयकारे यह भी पढ़ें- Saraikela News: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर...