कानपुर, जुलाई 3 -- Kanpur News: कानपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर रॉयल का प्रथम अधिष्ठापन समारोह 'नीड़ का निर्माण' शुक्रवार को होटल लैंडमार्क में हुआ। पूरा सभागार घोंसलों और चिड़ियों की थीम से सजाया गया। अध्यक्ष श्वेता गुप्ता ने बताया कि यह क्लब मात्र दो माह पूर्व स्थापित हुआ। सचिव मोनिका गुप्ता ने बताया कि नए सत्र के मात्र दो माह में ही क्लब ने कई सराहनीय प्रोजेक्ट किए, जिनमें कानपुर क्लब में इनरव्हील की ब्रांडिंग के लिए होर्डिंग लगाना, डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान, बाबा भद्रेश्वर मंदिर में वाटर कूलर का दान शामिल है। एडिटर अपर्णा गुप्ता ने क्लब की ई मैगज़ीन का विमोचन किया। कोषाध्यक्ष रूपल पारिख, रीमा गुप्ता, इंदुलता गुप्ता, रश्मि कपूर, आरती महरोत्रा, निर्मला सिंह, इंदु गुप्ता, शक्ति चतुर्वेदी, रचना अग्रवाल, सुनीता कुलश्रेष्ठ ...