कानपुर, जुलाई 12 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। साइबर ठग ने निवेश के नाम पर आर्य नगर निवासी सपना जैन के साथ 3.15 लाख रुपये की ठगी की। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने आरोपित के खिलाफ कोहना थाने में मुकदमा दर्ज कराया। सपना जैन की तहरीर के अनुसार मुंबई स्थित एक कंपनी वेंचुरा सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के आईपीओ में निवेश के नाम पर अलग-अलग तिथियों पर 3.15 लाख रुपये ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया। जिसके बाद कंपनी की ओर से अतिरिक्त पांच लाख रुपये की मांग की गई। तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत साइबर पोर्टल पर की। कोहना थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...