Kanpur News: निलंबित एआरटीओ को हाईकोर्ट से राहत, कल संभालेंगे पदभार
कानपुर, अक्टूबर 3 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी के बाद विभागीय रिपोर्ट पर निलंबित किए गए कानपुर के एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने उनके निलंबन के आदेश पर रोक लगा दी है। इसके बाद आलोक कुमार शनिवार को आरटीओ ऑफिस पहुंचे और कोर्ट के आदेश की प्रति सहित प्रत्यावेदन देकर ज्वाइन कर लिया। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भी भेज दी गई है। अब मुख्यालय के निर्देश पर आलोक कुमार सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे।24 अगस्त को जिला पुलिस और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से छापेमारी और चेकिंग की थी। इस दौरान घूसखोरी और कैश ज्यादा मिलने पर दो बाबुओं को निलंबित किया गया था। साथ ही एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार और एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता यादव के खिलाफ जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर परिवहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.