Kanpur News: निर्माणाधीन मकान में मिला अज्ञात युवक का शव
कानपुर, जुलाई 5 -- Kanpur News: शिवली, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अड़नपुर गांव के सामने रसूलाबाद-शिवली मार्ग पर सड़क किनारे एक ढाबे के समीप निर्माणाधीन मकान में शनिवार दोपहर बाद एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के अड़नपुर गांव के समीप शनिवार दोपहर रसूलाबाद-शिवली मार्ग पर सड़क किनारे एक ढ़ाबे के समीप एक निर्माणाधीन मकान में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। जानकारी होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अजय कुमार ने छानबीन की। उन्होंने बताया कि मृतक मंदबुद्धि प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर पर स्काई ब्लू सैंडो बनियान, नीली जींस, लाल नीली रंग की चेकदार शर्ट मिली है। उसकी जेब में दो सैम्पू के खाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.