कानपुर, अगस्त 5 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। डीएम कपिल सिंह की अध्यक्षता व सीडीओ विधान जायसवाल की उपस्थिति में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन फेज-2 एवं 3 के तहत संचालित पेयजल योजनाओं की प्रगति, कार्यों की गुणवत्ता,घरेलू नल कनेक्शन,नियमित जलापूर्ति,जल गुणवत्ता परीक्षण तथा जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा जल जीवन मिशन पोर्टल के जिला डैशबोर्ड के माध्यम से की। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जल जीवन मिशन फेज-2 एवं 3 के अंतर्गत जनपद में कुल 504 पेयजल योजनाएं स्वीकृत हैं। इनमें से 208 योजनाएं ट्रायल रन में हैं तथा 278 योजनाओं को संचालन एवं अनुरक्षण में शामिल किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- Nainital News: निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करें...