कानपुर, सितम्बर 30 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। निजी प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टर कतई बख्शे नहीं जाएंगे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बुधवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि सरकारी चिकित्सक अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं। बैठक में एक से 31 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम ने संचारी रोगों के चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में नोडल अधिकारियों की तैनाती कर नियमित निगरानी कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: औपचारिकता बर्दाश्त नहीं, स्वयं करेंगी निगरानी ...