Kanpur News: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा
कानपुर, अगस्त 3 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कस्बे के एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर हंगामा काटा। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। बाद में दोनों पक्षों में समझौते के बाद परिजन शव लेकर रवाना हो गये। डेरापुर के सनिहापुर गांव के रहने वाले दीपू ने रविवार को पत्नी आसमा उर्फ क्षमा को प्रसव के लिये अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। आपरेशन से प्रसव के बाद एक पुत्र का जन्म हुआ। सोमवार दोपहर अचानक क्षमा की तबियत बिगड़ी तो उसे सिटी हास्पिटल कानपुर के लिये रेफर कर दिया गया। रास्ते में महिला की मौत हो गई। इस पर परिजन शव लेकर वापस अस्पताल पहुंच गये और हंगामा शुरु कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। बाद में परिजन व अस्पताल प्रबंधन के बीच समझौता होने के बाद शव लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.