Kanpur News: निजीकरण के विरोध में बैंककर्मियों ने बांधी काली पट्टी
कानपुर, अक्टूबर 16 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को बैंककर्मियों ने आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। नगर संयोजक रजनीश गुप्ता ने कहा कि सरकार बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है। उन्होंने दावा किया कि बैंक की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी कनाडा की निवेशक कंपनी फेयरफैक्स को बेचने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बैंक में करीब 3.50 लाख करोड़ रुपये की सार्वजनिक जमा राशि है। यूनियन ने सरकार से निजीकरण का निर्णय वापस लेने की मांग की। यहां प्रवीण मिश्रा, जय प्रकाश मिश्रा, मनोज तिवारी, अंकुर द्विवेदी, नितिन शर्मा, अनिल सोनकर, सुनील शुक्ला आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- आईडीबीआई बैंक की बिक्री के प्रस्ताव पर एआईआरआरबीईए का कड़ा विरोध यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.