Kanpur News: निगरानी में टोकन वितरण के आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त
कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। कस्बे की साधन सहकारी समिति पर खाद वितरण में अनियमितता और टोकन बांटने में मनमानी के आरोपों को लेकर चल रहा किसानों का धरना शनिवार को समाप्त हो गया। प्रशासन की ओर से लेखपाल और एडीओ सहकारिता की निगरानी में किसानों को टोकन वितरित करने और इसके आधार पर खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। इससे किसानों को खाद मिलने में होने वाली परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। कस्बे की सहकारी समिति पर खाद वितरण को लेकर बीते शुक्रवार को किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। किसानों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी गुप्ता और भाजपा नेताओं ने भी धरने में शामिल होकर समिति के सचिव पर टोकन वितरण में मनमानी करने का आरोप लगाया था। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: सचिवों की हड़ताल किसानों की बनी मुसीबत, खाद मिलना चुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.